LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Lagaan

•

2003

Radha Kaise Na Jale

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले
कभी मुस्काये कभी छेड़े कभी बात करे
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले
आग तनमन में लगे
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले

मधुबन में भले कान्हा किसी गोपी से मिले
मन में तो राधा के ही प्रेम के हैं फूल खिले
किस लिये राधा जले (हय)
किस लिये राधा जले (हय)
बिना सोचे समझे (हय)
किस लिये राधा जले किस लिये राधा जले

ओ गोपियाँ तारे हैं चाँद है राधा
फिर क्यों है उसको बिसवास आधा
हो गोपियाँ तारे हैं चाँद है राधा
फिर क्यों है उसको बिसवास आधा
कान्हा जी का जो सदा इधर उधर ध्यान रहे
राधा बेचारी को फिर अपने पे क्या मान रहे
गोपियाँ आनी जानी हैं राधा तो मन की रानी है
गोपियाँ आनी जानी हैं राधा तो मन की रानी है
साँझ सखारे जमुना किनारे राधा राधा ही कान्हा पुकारे
ओये होए ओये होए
बाहों के हार जो डाले कोई कान्हा के गले
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले
आग तनमन में लगे
राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले

ना धिन धिन ना धिन धिन ना धिन धिना धिना ओ
ना धिन धिन ना धिन धिन ना धिन धिना धिना ओ
ना धिन धिन ना धिन धिन ना धिन धिना धिना ओ
ना धिन धिन ना धिन धिन ना धिन धिना धिना ओ

मन में है राधे को कान्हा जो बसाये
तो कान्हा काहे को उसे न बताए
प्रेम की अपनी अलग बोली अलग भासा है
बात नैनों से हो कान्हा की यही आसा है
कान्हा के ये जो नैना हैं जिनमें गोपियों के चैना हैं
कान्हा के ये जो नैना हैं जिनमें गोपियों के चैना हैं
मिली नजरिया हुई बावरिया गोरी गोरी सी कोई गुजरिया
कान्हा का प्यार किसी गोपी के मन में जो पले
किस लिये राधा जले राधा जले राधा जले
राधा कैसे न जले

किस लिये राधा जले

राधा कैसे न जले

किस लिये राधा जले

किस लिये राधा जले
राधा कैसे न जले
किस लिये राधा जले
किस लिये राधा जले

आ आ आ
आ आ आ
आ आ आ
ध रे ध रे ध रे ध रे ध रे धा नि धा नि धा धा रे
राधा कैसे न जले
राधा कैसे न जले
राधा कैसे न जले

WRITERS

JAVED AKHTAR, A.R. RAHMAN, A R Rahman

PUBLISHERS

Lyrics © IPRS, Sony/ATV Music Publishing LLC

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

More From This Album

Lyric cover art

Lagaan

2003

01

Ghanan Ghanan

Alka Yagnik, Shaan, Shankar Mahadevan, Sukhwinder Singh, Udit Narayan

02

Mitwa

Alka Yagnik, Udit Narayan

03

Radha Kaise Na Jale

A.R. Rahman, Asha Bhosle, Udit Narayan, Vaishali Samant

04

O Rey Chhori

Alka Yagnik, Udit Narayan, Vasundhara Das

05

Chale Chalo

A.R. Rahman, Srinivas

06

Waltz for a Romance

A.R. Rahman

07

O Paalanhare

Lata Mangeshkar, Udit Narayan

08

Lagaan..... Once Upon a Time in India

A.R. Rahman, Anuradha Sriram

From This Artist