तेरा नाम ओढ़ के, दोनों हाथ जोड़ के
मैं आया दर तेरे, दुनिया को छोड़ के
आँखें बंद किये, तेरा ध्यान संग लिये
मैं आया दर तेरे, नाता तुझसे जोड़ने
हे नाथ मेरे, हूँ भरोसे तेरे
थामे रखना तू हाथ, हे भोलेनाथ मेरे
तू महेश्वर है, तू ही त्रिपुरारी
जटा गंग समाये, धूनी रमाये
मस्तक पे चंद्र, गले नाग हार
सृष्टि बनाये, सृष्टि रचाये
अंत में करता, तू ही संहार
जब भी मन से किया, मैंने ध्यान तेरा
फिर शिवालय किया, तूने अंतर मेरा
तू ही भीतर मेरे, तू ही बाहर मेरे
थामे रखना तू हाथ, हे भोलेनाथ मेरे
सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है
तू शक्ति में है, शक्ति तुझ में है
जीवन में तू है, मृत्यु में तू है
सर्वस्व तू ही, तू ही मुझ में है
तम को मिटाये, ज्ञान उपजाये
शाश्वत है तू ही, नमामि शिवाये
मेरा स्वामी है तू, क्यों किसी से डरूँ
कर दे रोशन मेरा, रास्ता ना गिरूं
चाहे विष ही समझ, के लगा ले गले
कर दे अमृत मुझे, हे भोलेनाथ मेरे