LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sab Wahi

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
XR

वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
लिखूँ क्यूँ गाने मैं करूँ मैं क्यूँ ये बात
कहा था जीना ख़ुद के लिए
पर जिए ख़ुद के लिए फिर क्या ही जिए
पूछे ख़ुदा तो फिर तुम क्या ही किए
क्या है कि बात लगे सीधी सी
पर seriously ये ना simple कोई है ABCD सी
But see this कि हम सभी यहाँ ग़ुलाम हैं समाज के
हटा देना ये समाज फिर नाटक क्या करे सिद्धिक़ी
नवाज़-उंगा-दिन जब कटा पहाड़
पता चला जवाब शुरुआत कैसे हुई homo genus की
Venus की mars की सितारे और ब्रह्मांड की
करिश्मा या कला किसी genius की
वैसे तो ये बातें ज़्यादा ख़ास ना
कहते जियो आज में क्या ही जानना past का
दास्तान में आने तर्क वही दो
कुछ के लिए science और कुछ अभी भी आस्था

वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
कहूँ मैं वही जो सोचे हैं आप जनाब
वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
मैं आईना तेरा जो हटा बैठा नक़ाब
वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
कहूँ मैं वही जो सोचे हैं आप जनाब
वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
मैं आईना तेरा जो हटा बैठा नक़ाब

बरसे फूल लगे झट से झूलने
ना पता चले कब जाने मिल जाएँ धूल में
फ़िज़ूल में फँस गए हैं पूल में
तैरना भी आए ना पर हार ना क़बूल है
काबुल में अफ़ग़ान पश्तून से
संग नहीं पर संगीत की धुन में
सुकून में ये पल कटे धूम में
बचे दिन कितने ये किसको मालूम है

Real life real stories की बात करें
Reel life fake stories की ही बात चले
सच सच कहें सच की औक़ात दिखे
कहानी बड़ी but तुम्हें एक part दिखे
Path दिखे तुझको क्या रास्ते तो उलझे हैं
मात देते मुझको क्या शतरंज से सुलझे हैं
हाथ देके काट देते लक्षण तो उलटे हैं
पुण्य पाप सब यही धुलने हैं

वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
कहूँ मैं वही जो सोचे हैं आप जनाब
वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
मैं आईना तेरा जो हटा बैठा नक़ाब
वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
कहूँ मैं वही जो सोचे हैं आप जनाब
वही हालात वही एहसास वही ख़्वाब
मैं आईना तेरा जो हटा बैठा नक़ाब

WRITERS

Vivek Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other

LyricIQ Analysis

Top Emotion

Sadness

Sentiment
Thumbsup Icon
Theme

None