त्राहि त्राहि जगदंब भवानी जब भक्तों ने पुकारा
महिषासुरमर्दिनी बनके मा ने महिषासुर मारा
त्राहि त्राहि जगदंब भवानी जब भक्तों ने पुकारा
महिषासुरमर्दिनी बनके मा ने महिषासुर मारा
दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे
महिषासुर दुष्ट दैत्य क्रूर पापी असुर-राज
देर से जिसके काँपे धरती देव ऋषि नर समाज
ब्रह्मा संग सभी देव इंद्र सूर्य चंद्र अग्नि
शिव हरि के पास आए कह सुनाई बात अपनी
हुए भयंकर क्रोधित विष्णु कुपित हुए शिव त्रिपुरारी
सब के तन से निकली ऊर्जा एक हुई शक्ति सारी
हुए भयंकर क्रोधित विष्णु कुपित हुए शिव त्रिपुरारी
सब के तन से निकली ऊर्जा एक हुई शक्ति सारी
प्रकट हो गयी माँ जगदंबा हरषाया जग सारा
महिषासुरमर्दिनी बनके मा ने महिषासुर मारा
दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे
मिले भेंट में त्रिशूल धनुष और अनेक शस्त्र
सिंह चढ़ चली शिवानी तीन नेत्र दिव्य वस्त्र
सूर्य चंद्र के समान अंग अंग चमकता
सहस्र भुजाधारी चली युद्ध करने चंडिका
तन से निकले ज्वाला माँ के अग्नि जैसे नैना
श्वास श्वास में निकले मुख से दिव्य गानों की सेना
तन से निकले ज्वाला माँ के अग्नि जैसे नैना
श्वास श्वास में निकले मुख से दिव्य गानों की सेना
रण भेरी बाजी देवी ने असुरों को ललकारा
महिषासुरमर्दिनी बनके मा ने महिषासुर मारा
दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे
युद्ध में असंख्य शूल बन देवी मरती
दैत्य सेना काँपे रण को छोड़ छोड़ भागती
एक वार से हजारों दैत्य मुंड रण में जा गिरे
उखाड़ डाले भुजा रन में रक्त कि नदी बहे
आया तब महिषासुर रूप लेके महिष का
फन फनात क्रोध से भर आई दुर्गे कालिका
विशाल देहवाला दैत्याराज करे गरजना
अंग अंग कटे देवी वार करती है जहाँ
तब वह दानव आया आधे मानव आधे महिष रूप में
करत गर्जना दौड़ी दुर्गा गाड़ दिया त्रिशूल हृदय में
तब वह दानव आया आधे मानव आधे महिष रूप में
करत गर्जना दौड़ी दुर्गा गाड़ दिया त्रिशूल हृदय में
सेना संग मारा महिषासुर राक्षस दल था हारा
महिषासुरमर्दिनी बनके मा ने महिषासुर मारा
दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे
नभ से बरसे फूल और झूमती वसुंधरा
देव करें आरती और नाचें स्वर्ग अप्सरा
सिंह पे विराजी माँ का रूप है लुभावना
जयति जयति जगत जननी सब करते वंदना
हम दुखियों पर कृपा करो दुख-संकट हर लो माँ सारे
मन के महिषासुर को मारो मिटे पाप के अंधियारे
शक्ति ऐसी देदो मैया निर्भय सारे भक्त रहें
जय जय हे महिषासुरमर्दिनी हम तेरा जयकार करें
जय जय हे महिषासुरमर्दिनी हम तेरा जयकार करें
जय जय हे महिषासुरमर्दिनी हम तेरा जयकार करें