LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Chalta Raha

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
हँसी नहीं
चेहरे पे दर्द है
साँसें धीमी
हवा थोड़ी सर्द है
बाहों में से रेत सा
फिसल रहा समय है
थक के चाहे गिर भी जाओ
बैठना ना हमें है

फिजूल में मैं चलता रहा
काँच सी जो टूटे वो उम्मीद है यहीं
दिल कहीं भी छोड़ आओ चुभता हर घड़ी
लाश सी जो घूमती वो भीड़ है यहीं
वो भीड़ है यहीं
वो भीड़ है यहीं
रोक कितना भी लो छोड़ेगा वही
चाहा जान से भी ज़्यादा अब वो और है कहीं
वक्त था बदल गया मैं आज भी वही
मैं आज भी वही
मैं आज भी वही
रात के समय का वो ख़याल था बना
मन के किसी कोने में दबा था वो पड़ा
आहटों से अपनी दे वो मुझको जुदा
याद फिर कराए जो भी था तब हुआ जो हुआ
मैं चलता रहा
मैं चलता रहा

रास्ता वो काँटों सा था चुभा
पर जान अभी बाकी है
ज़हर सा मुझको खा वो गया
पर जान अभी बाकी है
मंज़िल भी हो गई थी लापता
पर राह अभी बाकी है
पर राह अभी बाकी है
मैं चलता रहा

WRITERS

Sankalp Sharma

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other