आज मन नहीं कुछ भी लिखने को
मिला सैनिकों से मुझे बौहौत सीखने को
मिट जाए वजूद, तो वो भी मिटने दो
उस मांँ ने बेटे की आस थी लगाई
बेटी अपने बाप से भी ना मिल पाई
जान की बाज़ी जिन्होंने लगाई
थे फरिश्ते इंसान के भेष में
नागरिक नहीं बोल सकते उनको
क्या था उस मांँ का कलेजा?
जिसने बेटे को फौज में भेजा
पत्थर से ईंट का जवाब अब देगा
क़ुर्बानी नहीं खाली जाएगी
ना वो हिंदू, ना मुसलमान था
शहीद होने वाला एक इंसान था
हैवानों में तुम गिने जाते हो
खौफ क्या होता है ये दिखलाएंगे
सारे मज़हब जब साथ में आएंगे
नक्शे से अब तुम को मिटायेंगे
मार दिए चालीस, चार करोड़ तैयार हैं
वतन के लिए हम बने दीवार हैं
हिंदू मुस्लिम सिक्ख सब मेरे यार हैं
इरादे हमारे तुमको करें बीमार हैं
इस्लाम को भी नहीं छोड़ा तुमने
शरीयत का नियम तोड़ा तुमने
लिहाज़ भी नहीं थोड़ा तुम्मे
करना था जो कर लिया अब हम करेंगे
तुमसे क्या तुम्हारे बाप से भी ना डरेंगे
वतन के लिए अब हम भी मरेंगे