तू खड़ी अब मेरी इन राहों में
संभाला था तुझे मैंने बाहों में
कि तेरे बिना नींद भी ना रातों में
मैं रातों को जागा ना सोया सवेरे
मैं कितना भी गालूं पर तुम बैठे बहरे
तुमको सुनाई ना देती ये चीखें
तुम चलते गए और हम रह गए थे ठहरे
तू चली तेरी राहों में तूने मुझे छोड़ दिया
मेरी ज़िंदगी ने फिर से एक नया मोड़ लिया
वापस नहीं आना मुझे माफ़ करो तुम
क्योंकि प्यार ने बचाया मुझे प्यार ने ही मार दिया
शायद वक्त ही खराब था तेरा दोष नहीं है
मैंने सुना तुझे एक नया दोस्त चाहिए
तो फिर भेज दी दुआ कि शायद फिर से मिलेंगे
मैंने दारू थोड़ी पी है मुझे होश नहीं है
तू खड़ी अब मेरी इन राहों में
संभाला था तुझे मैंने बाहों में
कि तेरे बिना नींद भी ना रातों में
ये सोच ना कि जाना मैंने कैसे ये लिखा
हर बात पे क्यों मेरी तुझे बीता कल दिखा
बरसात बस हो जाती तो मैं तुझे कह देता
इन आंसुओं को छुपा के मैंने कैसे हैं रखा
मेरी आँखों में तू बसी आँखें खोल आके चेक कर
अगला गाना फेंक दूंगा जाना तू बस कैच कर
दीप थोड़ा सोच पर दिमाग में ना स्ट्रेस रख
सीधा मुझे बोल दे ना आके कन्फेस कर
उन यादों का मैं बोझ क्या ही रखूं
उन बातों का मोल क्या ही रखूं
उन कसमों का दोष क्या ही कहूं
उन राहों का मैं पता नहीं रखूं
तू खड़ी अब मेरी इन राहों में
संभाला था तुझे मैंने बाहों में
कि तेरे बिना नींद भी ना रातों में