कौन सी भूल हुई मुझसे जो तुम रुलाते हो
कौन सी भूल हुई मुझसे जो तुम रुलाते हो
ना तुम आते हो मेरे श्याम ना बुलाते हो
ना तुम आते हो मेरे श्याम ना बुलाते हो
तेरी चाहत में खुद को हारी थी
मैंने सब कुछ तो तुझ पे वारी थी
तेरी चाहत में खुद को हारी थी
मैंने सब कुछ तो तुझ पे वारी थी
ऐसी क्या गलती हुई मुझसे जो तुम सताते हो
ऐसी क्या गलती हुई मुझसे जो तुम सताते हो
ना तुम आते हो मेरे श्याम ना बुलाते हो
ना तुम आते हो मेरे श्याम ना बुलाते हो
तेरे यादों में जब मैं खोती हूं
क्या बताऊं मैं कितना रोती हूं
तेरे यादों में जब मैं खोती हूं
क्या बताऊं मैं कितना रोती हूं
प्यार का गीत अब कभी ना गुनगुनाते हो
प्यार का गीत अब कभी ना गुनगुनाते हो
ना तुम आते हो मेरे श्याम ना बुलाते हो
ना तुम आते हो मेरे श्याम ना बुलाते हो