LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Teri Meri Kahani

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मेरी कहानी खत्म जहां हो
मेरी जुबान पे जिक्र बस तेरा हो
मैं लाख छुपाऊं पलकों के पीछे
तेरा चेहरा है मेरी निगाहों में
मेरी सांसों में तू है मेरे दिल में भी तू है
इस रूह को कैसे कोई चुराए
मैं लाख मनाऊं इस दिल को मेरे
पर तुझ पे ही आके ये रुका है
ये जग है पराया मेरा दिल है तुम्हारा
फिर तू क्यूं मुझसे ऐसे खफा है

तेरी मेरी कहानी जग को मैं सुनाऊं
दिल चीर के अपना तुझ को दिखाऊं
तेरी मेरी कहानी जग को मैं सुनाऊं
दिल चीर के अपना तुझ को दिखाऊं

सजना ना जा आ हां माहिया आजा आजा ना

रातों के ख्वाब भी रूठे से क्यूं मिलते हैं
ढूंढते हैं हां फिरते हैं कोई ठिकाना तेरा
झूठे वो वादे थे झूठी वो कसमें थी
छूटा वो हां दामन भी जिसमें बसता था मैं
ऐसा कोई नहीं है जिस को मैं सुनाऊं
अपने हिस्से के आंसू दिखाऊं
तेरे बिना ना जिंदगी है नहीं कोई खुशी है
धड़कनें तुझसे ही जुड़ी हैं

तेरी मेरी कहानी जग को मैं सुनाऊं
दिल चीर के अपना तुझ को दिखाऊं
तेरी मेरी कहानी जग को मैं सुनाऊं
दिल चीर के अपना तुझ को दिखाऊं

सजना ना जा आ हां माहिया आजा आजा ना

WRITERS

Ashish Soma

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other