LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Sau Dafa

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
मैंने दिल को ये कहा है सौ दफा
क्या यही प्यार है या गम की वजह
दिल ने मुझको ये कहा है हर दफा
क्या जीना उसके बिना बेवजह
आ मेरी किस्मत के पन्नों में
तेरी तकदीर लिख लेना इस कदर
तेरे संग जियूं मर जाऊं मैं
क्या गम मुझे तेरा एहसास यूं
आ आ हाथ थाम ले तू
तेरे हाथों की लकीरें मेरे हाथों पे बस जाए यूं

जैसे एक सांचे पे दो जानें जिंदा
एक धड़कन पे ही यूं हूं हां यूं हूं
मैंने भी छोड़ा है तुमने क्या थामा कभी
इन खयालों में हम उलझते रहे
शिकायतें इतनी हैं किसको हम जाकर कहें
इल्जाम को हम खुद ही सर ले बैठे

मेरी क्या तुझको गवाही दूं तेरे इश्क के चर्चे सुने हर जगह
मेरे गवाह यहां मिलते नहीं तेरी वकालत करते हैं सभी यहां
तू आके यूं थाम ले जैसे सांसों ने धड़कनों को थामा यहां
तू थोड़ा सा मुस्कुरा दे मैं हार जाऊं ये सारे माजरे ये सारे माजरे हैं

मैंने दिल को ये कहा है सौ दफा
क्या यही प्यार है या गम की वजह
दिल ने मुझको ये कहा है हर दफा
क्या जीना उसके बिना बेवजह

लफ्जों के खेल में खेले हैं बाजियां इश्क की नोक पे
हम किस्से ये किसको कहें तुझे चाह के हम कह ना सके
रातों के सन्नाटे यादों के बवंडर मेरे ही दर पे खड़े
मुझसे पूछे ये तेरा पता तुझे चाह के हम खो ना दे
वादे वो सच्चे थे कसमें वो सच्ची थी ख्वाब क्यूं टूटे मेरे
जज्बातों को सील ना सके तुझे चाह के हम पा ना सके
गुनाह किसके थे किसने सर ले लिए गलतियां किसकी थी किसके सर पे सधे
हमें सब ही तो है ये पता तुझे चाह के हम छोड़ ना सके

ना कहानी चांद तारों की तेरे मेरे एहसासों पे सजी यूं
ना कहानी लैला मजनू की तेरे मेरे किरदारों पे लिखी यूं
तू आके यूं थाम ले जैसे सांसों ने धड़कनों को थामा यहां
तू थोड़ा सा मुस्कुरा दे मैं हार जाऊं ये सारे माजरे ये सारे माजरे हैं

मैंने दिल को ये कहा है सौ दफा क्या यही प्यार है या गम की वजह
दिल ने मुझको ये कहा है हर दफा क्या जीना उसके बिना बेवजह सौ दफा

WRITERS

Ashish Soma

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other