LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

Kaash

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
किधर जाके बोलूँ मैं कि
जीना नहीं आता मुझे
किधर जाके बोलूँ मैं कि
ज़िंदगी ने मारा मुझे
किधर जाके बोलूँ
सोचने की आदत है
किधर जाके बोलूँ इन
ख्यालों ने ही मारा मुझे
किधर जाके बोलूँ मैं कि
खुशियों की चाहत है
किधर जाके बोलूँ मैं कि
सोने में ही राहत है
किधर जाके बोलूँ मैं कि
थका हूँ इस ज़हन से
किधर जाके बोलूँ मैं कि
रहम की इबादत है
काश ना होती ऐसी
ज़िंदगी में मुश्किलें
काश कि पता होता
किधर हैं ये मंज़िलें
काश ना पूरा दिन
सोच में मैं डूबता
काश ना लुटती मेरी
खुशियाँ और महफ़िलें
काश ना कभी मैं बड़ा ही होता तो
काश ना देखनी पड़ती ज़िंदगी की दिक्कतें
काश मैं खेलता रहता अपनी ही दुनिया में
काश ना होती बड़े होने की ये हसरतें
किधर जाके बोलूँ मैं कि
जीना नहीं आता मुझे
किधर जाके बोलूँ मैं कि
ज़िंदगी ने मारा मुझे
किधर जाके बोलूँ
सोचने की आदत है
किधर जाके बोलूँ इन
ख्यालों ने ही मारा मुझे
किधर जाके बोलूँ मैं कि
खुशियों की चाहत है
किधर जाके बोलूँ मैं कि
सोने में ही राहत है
किधर जाके बोलूँ मैं कि
थका हूँ इस ज़हन से
किधर जाके बोलूँ मैं कि
रहम की इबादत है
काश जो यादें मैंने हँस के बनाई थीं
काश ना बनती वो वजह भी ये दुहाई की
काश मैं ख्वाबों से दूर ही रहता तो
काश ना ज़रूरत होती मुझे खुदाई की
काश जो प्यार मैंने औरों पे लुटाया था
काश ना कमी होती मुझे इस दवाई की
काश मैं अपने पे ध्यान थोड़ा देता और
काश मैं घर पे भी थोड़ा और रहता तो
काश मैं भाग-दौड़ में ऐसे भी ना फँसता
काश मैं खुद पे भी करता थोड़ा ज़्यादा गौर
काश ये फासला कम थोड़ा होता मुझसे
काश मैं मिल पाता जो खुद को भी थोड़ा हँसके
काश मैं लड़ता ना खुद ही बीमारी से
काश मुझे भी कोई लगा लेता गले कसके
काश मैं थोड़ा और सीख लेता जीना भी
काश ना होती ये ज़रूरत आँसू पीने की
किधर जाके बोलूँ मैं कि
जीना नहीं आता
किधर जाके बोलूँ
ज़िंदगी ने मारा

WRITERS

Jaideep Dang

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other