LyricFind Logo
LyricFind Logo
Profile image icon
Lyric cover art

“ ओ बीवी मेरी, ओ बीवी मेरी “

Apple Music logo
Deezer logo
Spotify logo
Lyrics
" ओ बीवी मेरी, ओ बीवी मेरी "

ओ बीवी मेरी, ओ बीवी मेरी,
तू ही मेरी लाइफ़ की बैटरी!
बीवी बिना जीवन अधूरा,
उसका गुस्सा भी लगता पूरा!
प्यार में शक्कर, गुस्से में नमक-
सब मिलकर बनता है रिश्ता एक मज़ेदार सुरा

सुबह-सुबह बीवी जगाती,
कहती-"उठो, दुनिया बुलाती!"
मैं बोला-"थोड़ा सोने दो यार..."
वो बोली-"पहले दूध ले आ, फिर करना प्यार!"

कभी चाबी भूलूँ, कभी फोन,
बीवी बोले - "सीरियसली?... ओ माइ गॉड, बाबू!"
मैं बोला - "आज सब याद है, पक्का सच!"
वो हँसकर बोली - "पहले नहा तो लो ... फिर मानूँ!"

बीवी ही साथी सच्ची,
बीवी ही हमदम प्यारी,
उसके बिना ये दुनिया लगे
थोड़ी जंगल-सी, थोड़ी भारी!
ओ बीवी मेरी, ओ बीवी मेरी,
तू ही मेरी लाइफ़ की बैटरी!

मियाँ-बीवी के झगड़े में
कभी मत पड़ना भैया,
दो मिनट में तू बन जाएगा
सबका बली का बकरा, भाईया!

बीवी गुस्से में निकलती
मेरे ससुर के घर-
जैसे दौड़े पटरी पर
सुपरफास्ट वंदे मातरम सफ़र!

बीवी हँस दे तो दुनिया हँसे,
बीवी रूठ जाए तो बादल गरजे ,
मेरी प्यारी बीवी,तुझ बिन यह जीवन ...
सारे रंग के लिए तरसे।

ओ बीवी मेरी, ओ बीवी मेरी...
तू ही मेरी लाइफ़ की बैटरी!

ओ बीवी मेरी, ओ बीवी मेरी...
तू ही मेरी लाइफ़ की बैटरी!

"भाइयों... याद रखो-
खुश बीवी मतलब खुश जीवन!
बस हर बातमें हाँ कह दो... और चैन से जियो!"

WRITERS

Dinesh Bachkaniwala

PUBLISHERS

Lyrics © O/B/O DistroKid

Share icon and text

Share


See A Problem With Something?

Lyrics

Other