मैं हूं गुमसुम तू भी खामोश है
सच है समय का ही सब दोष है
धड़कन धड़कन इक ग़म रहता है
ओ, जाने क्यों फिर भी दिल केहता है
है ज़िन्दगी माना दर्द भरी
फिर भी इसमें ये राहत भी है
मैं हूं तेरा और तू है मेरी
यूंही रहे हम, ये चाहत भी है
फिर दिल के दिल से, पुल क्यों टूटे हैं
क्यों हम जीने से इतने रूठे हैं ?
आ दिल के दरवाज़े हम खोले,
हो, आ हम दोनों जी भर के रो ले
ग़म के ये बादल गुज़र जाने दे
अब ज़िन्दगी को निखर जाने दे
छोड़ दे अब यादों के दुःख सेहना
हो, सुन भी ले जो दिल का है केहना